DISADVANTAGE OF ALCOHOL

हैलो फ्रेंड्स मैं विकास राठौर आपके लिए लाया हूँ। एक ऐसी पोस्ट जो आपके और आपके परिवार के लिए बहुत आवश्यक है। आज की मेरी पोस्ट है। अल्कोहल से होने वाले नुकसान जो में आपको बताने जा रहा हूँ।
हमारे भारत देश में शराब पीने को एक सामाजिक बुराई के रूप में देखा जाता है। क्योकि हमारे देश में जितने भी अपराध हो रहे है। उनमे से आधे शराब पीने के बाद हुए है। इसलिए इसे सामाजिक बुराई के रूप में देखा जाता ,आप लोग सोच रहे होंगे।कि मैंने अपनी पिछली पोस्ट में कहा था की शरीर के लिए अल्कोहल अच्छा होता है ,और आज में बोल रहा हूँ की अल्कोहल शरीर के लिए नुकसान दायक है। ये दोनों ही बाते ही सही ,अल्कोहल हमारे शरीर के लिए तब अच्छा है। जब वो RED WINE के रूप में हो अगर किसी और रूप में अल्कोहल का सेवन करते है। तो उसकी थोड़ी सी भी मात्रा हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। क्योकि अल्कोहल हमारे ब्लड में किसी अन्य पदार्थ जल्दी मिलता है। जिससे हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। और हमे डीहाइड्रेशन का सामना करना पद सकता है। लेकिन उन लोगो को इसका ज्यादा डर रहता है। जो रोज और अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करते है।

अब में आपको बताऊंगा की इससे क्या -क्या नुकसान होते है। यह हमारे शरीर को एकदम से क्षति नहीं पहुँचता। धीरे -धीरे यह हमारे शरीर को क्षति पहुँचता है। जिससे हमे लगता की हमे कुछ नहीं होता लेकिन जैसे -जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है। वैसे ही यह अधिक असर करती है।
उत्सर्जन तंत्र :-यह हमारे उत्सर्जन तंत्र को अधिक प्रभावित करती है। हमारे शरीर में उत्सर्जन तंत्र कार्य हमारे शरीर में उत्पन अपशिष्ट पदार्थ को मल -मूत्र द्वारा हमारे शरीर से बाहर निकालना है। लेकिन अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से हमारे शरीर की अग्नाशय ग्रंथि में सूजन आ जाती है। जिससे हमारी पाचन क्रिया पर अधिक प्रभाव पड़ता है। इस कारण हमारे शरीर के उत्सर्जन तंत्र में बहुत जहरीले पदार्थ उत्पन हो जाते है। जो हमारे उत्सर्जन तंत्र को प्रभावित करते है। जिससे इसका काम करने की प्रकृति बदल जाती है। और हमारा उत्सर्जन तंत्र कमजोर हो जाता है।

लीवर पर प्रभाव :-शराब लीवर के लिए बहुत हानिकारक है। यह हमारे शरीर के लीवर के ऊतकों में धीरे -धीरे घाव बनाती है। और अंत में यह स्थिति आती है। कि हमारा लीवर काम करना बंद कर देता है। इस बीमारी को लीवर सिरोसिस कहा जाता है। और पुरुषो की तुलना में स्त्रियो में अधिक तेज़ी से होता है।
हाई ब्लड प्रेशर :-शराब का अधिक मात्रा में सेवन करने से बी. पी. हाई होने का खतरा बना रहता है।
हार्ट अटैक :-अगर बी. पी. हमेशा हाई होगा तो हार्ट अटैक होने की संभावना अधिक होती है। या फिर हो भी सकता है।
मोटापा :- अगर आप फिट ,स्वस्थ रहने के लिए डाइटिंग कर रहे है।तो यह अच्छी बात है लेकिन कुछ लोग डाइटिंग के साथ बियर और शराब को अपने डेली रोटिन में रखते है। उनकी डाइटिंग का उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता ,क्योकि शराब या बियर का रोज सेवन करने से मोटापा बढ़ता है।

महत्वपूर्ण बात :-यह तो मैंने आपके शरीर के लिए कुछ बाते बताई की इसे कितना नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन आप जब भी शराब पीने जाएँ तो एक बार अपने परिवार के बारे में जरूर सोचियेगा। कि अगर आपको कुछ होगा तो उनका क्या होगा।
THANKS
agr kisi ko kuch puchna hi is blog ke baare me to jarur puchiye . thanks3
जवाब देंहटाएं