रविवार, 22 अक्तूबर 2017

HELATH TIPS -2 (IN HINDI)


HELATH TIPS 

हेलो फ्रेंड्स मैं विकास राठौर इस बार लाया हूँ। health जुडी कुछ और बाते ,मैं  आशा करता हूँ। आपने मेरा पिछला ब्लॉग जरूर पड़ा होगा। अगर अपने अभी तक नहीं पड़ा तो पहले उसे पढ़िए। जिससे आपको यह ब्लॉग ज्यादा  और अच्छे से समझ में आएगा। https://futurebright12.blogspot.in/2017/10/health-tipshealth-care.html  
यह मेरे पिछले ब्लॉग की लिंक है। 
   

मेटाबॉलिज्म  कैसे बढ़ाये। 

अब आप में से बहुत लोग ये सोच रहे होंगे। की मेटाबॉलिज्म क्या होता है? और इससे क्या होता है?
शरीर को काम करने के लिए , बात करने के लिए और सोचने तक के लिए उर्जा चाहिए होती है और उर्जा के लिए शरीर में कई तरह की क्रियाएं होती है जिसमे कोशिकाओं को दी जाने वाली उर्जा मुख्य है और शरीर को यही जरुरत की उर्जा को मुहैया करवाना metabolism का मुख्य भाग है और इसे दो भागो में सुविधा के लिए विभाजित किया गया है वो है –
  1. अपचय / Catabolism  – इसमें शरीर के लिए जरुरी उर्जा हासिल करने के लिए अणुओं का विभाजन होता है |
  2. उपचय / Anabolism – इस क्रिया में कोशिकाओं के द्वारा आवश्यक साधनों का संश्लेषण होता है |
हर व्यक्ति के लिए शरीर की क्षमता भिन्न -भिन्न हो सकती है। व्यक्ति के शारीरिक क्षमता के अनुसार ही उनका मेटाबॉलिज्म भी भिन्न -भिन्न होता है। यही कारण  हैं। कि  कुछ लोगो  को अधिक खाना खाने के बाद भी मोटापा नहीं घेरता ,जबकि उनके विपरीत कुछ लोग जो वर्कआउट ,डाइटिंग और बहुत प्रयास के बाद भी अपने मोटापे को नहीं रोक पाते। आज मैं  आपको कुछ ऐसे उपाय बताऊंगा जिससे आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ जायेगा।

यह कैसे काम करता है ?


मेटाबॉलिस्म की पूरी प्रक्रिया में हार्मोन्स और अन्जाइम का एक जटिल नेटवर्क शामिल होता है।  यह प्रक्रिया भोजन को शरीर के लिए एक प्रकार से ईंधन  में बदलती है। और यह इस बात पर भी प्रभाव डालती है की आप इसे किस प्रकार व्यय करते है। 

उपाय :-


1.) कैप्सिसिन  और कैफीन :-हमारे वैज्ञानिक के शोध के द्वारा हमे पता चला है। कि  कैप्सिसिन नामक    तत्व  जोकि  लाल मिर्च में पाया जाता है। रिसर्च के अनुसार मात्र 10 ग्राम    लाल मिर्च में लगभग 30 मिग्रा कैप्सिसिन होता है। जिसके प्रयोग से  खाना   खाने के बाद आपके मेटाबोलिज्म को 25 %तक बूस्ट कर देता हैं। लाल       मिर्च के अलावा इसके लिए आप (अदरक ,लौंग,सुखी सरसो ,बे लीव्स आदि) का प्रयोग भी कर  सकते है। हाँ लेकिन यहां भी सीमित मात्रा में ही    उपयोग करे। कैफीनयुक्त  पदार्थ जैसे चाय ,कॉफी (बिना शकर और लो कैलोरी के साथ ) का सेवन भीं मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा  सकता है।  


 2)पानी का जादू :-  यह तो सब को पता ही होगा कि  पानी जीवन के लिए कितना उपयोगी है।       चाहे  वो मनुष्य हो या जानवर पानी की आवश्यकता सबको पड़ती है। और ये  भी पता होगा कि  पानी की कमी से होने वाली बीमारी को डिहाइड्रेशन बोलते  है। इसी डिहाइड्रेशन की हल्की सी भी स्थिति आपके मेटाबॉलिज़्म  की दर    को धीमा कर देती है। हमे कम से कम 8 -9 गिलास पानी पीना चाहिए। 


Image result for water drink picImage result for water drink pic
 

आप अगर नियमित रूप से ये सब उपाए अपनाते है। तो आपका मेटाबॉलिज़्म  जरूर बढ़ जायेगा। 

Thanks 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें